Home » देश » सरकार द्वारा अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम रोकना उचित नही है- बजरंग गर्ग

सरकार द्वारा अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम रोकना उचित नही है- बजरंग गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
81 Views

अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई में बेसुमार कीमती समान मिलने की उम्मीद है- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन जी का 125 एकड़ महल जो टीलें के रूप में बदल चुका है- बजरंग गर्ग

सरकार को महाराजा अग्रसेन जी की धर्मनगरी अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग

हिसार- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा व अग्रोहा धाम के विकास बाबत विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम रोकना उचित नही है जबकि पहले भी अग्रोहा टीलें की खुदाई काफी धीमी गति से किया जा रहा था। अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी जिसके अन्दर महाराजा अग्रसेन जी का 5149 वर्ष पुराना ऐतिहास दबा हुआ है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई में बेसुमार कीमती समान मिलने की उम्मीद है। यहां तक की महाराजा अग्रसेन जी का खजाना भी मिल सकता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि वर्ष 1888-89, 1938-39 व 1978-1979 में टीलें की तीन बार खुदाई में अनेकों साम्रगी मिली थी और अब भी टीलें की खुदाई में लोहे के उजार, पत्थर की मूर्ति, मिटी के खिलौने, कुलड, मनके, लोहे व तांबे का समान व कंकाल आदि मिला है। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का 125 एकड़ महल जो टीलें के रूप में बदल चुका है उसके साथ 30 एकड़ में भव्य अग्रोहा धाम व 267 एकड़ में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज बना हुआ। जहां पर हजारों लोग अग्रोहा धाम में हर रोज दर्शन के लिए आते है। अग्रोहा धाम के साथ पूरे देश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार को महाराजा अग्रसेन जी की धर्मनगरी अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए ताकि देश के कौने-कौने से आने वाले यात्राओं को महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा कर सकें। इस अवसर पर स्वरूप चंद्र सिंगला पंजाब, प्रेम गुप्ता देहली, विपिन गोयल यूपी, ऋषि राज गर्ग, एनके गोयल, अनिल सिंगला, सत्यपाल अग्रवाल, रवि सिंगला, चूड़ियां राम गोयल, अनन्त अग्रवाल, पवन गर्ग आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *