Home » देश » बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन

बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
93 Views

डबवाली रोड स्थित बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना व प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ संदेश देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रबंध समिति के प्रबंधक सुभाष चंद्र अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। वहीं अध्यक्ष दर्शन कुमार सिंगला ने बच्चों को खुद पौधा लगाने व समाज में हर स्तर पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा आठवीं, नौवीं व दसवीं के छात्रों के बीच चित्रकला, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। चित्रकला प्रतियोगिता में नवमी कक्षा के विद्यार्थी गुरुकमल ने सबसे सुंदर पेंटिंग बनाई। अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के सुंदर पेंटिंग ड्राइंग व स्लोगन राइटिंग के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें प्रतिवर्ष अपने जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बचाना चाहिए। प्लास्टिक इस्तेमाल न करके, पेड़ पौधे लगाकर,पानी व्यर्थ न बहाकर हम पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *