सिरसा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला पार्षद कालांवाली कर्मजीत कौर ने अपनी टीम के साथ अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया। इस मौके पर कर्मजीत कौर ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। जिस प्रकार से हाईवे के निर्माण के कारण अंधाधुंध पेड़ों की तेजी से कटाई की जा रही है,
खेतों में किसान फसलों से अधिक मुनाफा पाने के चक्कर में पेड़ों को खेतों से काट रहे हैं। अधूरी जानकारी के चलते खेतों में पेड़ ना लगाकर केवल फसलों को ही अधिक उगाते हैं, वो आने वाले समय में काफी नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारणए हाईवे निर्माण के लिए जिस प्रकार से पेड़ों की कटाई चल रही है, आने आने वाले समय में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिस प्रकार से पेड़ों को काटा जा रहा है, उसे देखते हुए सरकार को सख्त कदम उठाकर पेड़ों को बचाने और उगाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। देखने में आ रहा है कि पेट्रोल पंप्स दिन प्रति-दिन सरकार द्वारा लोगों को लगाने के लिए सुविधाएं दी जा रही है। एक पेट्रोल पंप लगाने के लिए पंप मालिक द्वारा 10 से 15 पेड़ काट दिए जाते हैं। दिनों दिन हरियाली घटती जा रही है। हरियाली के बिना इंसान तो क्या जानवर और पशुओं, पक्षियों को जीवन भी संकट में पड़ जाएगा। गर्मी के कारण जानवर खत्म होते जा रहे हैं। वन विभाग के साथ-साथ सरकारी संस्थाओं का भी पेड़ लगाने और बचाने में सहयोग लेना चाहिए, जिस व्यक्ति द्वारा बिजनेस बढ़ाने के लिए पेड़ काटे जाते हैं, उस व्यक्ति से एग्रीमेंट के तहत दस गुणा पेड़ लगवाए जाने चाहिए तभी हम इस गंभीर संकट से निजात पा सकेंगे। उन्होनें आमजन से अनुरोध किया कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और जब तक एक पौधा पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी खाद पानी से देख भाल करते रहें।
पेड़ पौधों के बिना जीवन सम्भव नहीं
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


