Home » देश » विधायक चंद्रप्रकाश ने असरावां में अंबेडकर भवन में कमरे का किया शिलान्यास

विधायक चंद्रप्रकाश ने असरावां में अंबेडकर भवन में कमरे का किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views

– आदमपुर हलके में 99 करोड़ की लागत से 72 सडक़ों का होगा नवीनीकरण : विधायक चंद्रप्रकाश

हिसार : विधायक चंद्रप्रकाश ने गांव असरावां में अंबेडकर भवन में कमरे के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस कमरे के निर्माण पर 4.84 लाख खर्च किए जाएंगे। इस दौरान असरावां की सरपंच माया देवी, काफी संख्या में ग्रामवासी, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक चंद्रप्रकाश का जोरदार स्वागत किया। चंद्रप्रकाश ने गांव असरावां का अवलोकन किया और निर्माणाधीन पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि गांववासियों द्वारा मिले मान-सम्मान के लिए वे तहेदिल से आभारी है।  उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके के विकास के लिए वे जी-जान से प्रयासरत हैं। इसलिए उन्होंने हलके की विभिन्न समस्याएं और विकास कार्यों की जरूरत को विधानसभा सत्र में भी उठाया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की जर्जर सडक़ों की मरम्मत व नई सडक़ों के निर्माण की मांग हलकावासी काफी समय से कर रहे हैं। अब जल्द ही सडक़ों का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आदमपुर हलके में 99 करोड़ की लागत से 72 सडक़ों के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है।
विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि वे आदमपुर के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आदमपुर के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बढिय़ा सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ वे स्वच्छ पेयजल व पुख्ता सीवर व्यवस्था के लिए भी प्रयत्नशील हैं। चंद्रप्रकाश ने कहा कि किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी व बिजली उपलब्ध करवाने के लिए भी वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे हर हाल में उस विश्वास को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि 99 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ों से आदमपुर की कायापलट हो जाएगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विधायक चंद्रप्रकाश ने हाल ही में विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विभिन्न मार्गों का शिलान्यास भी किया है। आदमपुर हलके के गांव चंदननगर में जिले सिंह के घर से सरोज के घर तक आईपीबी गली के निर्माण पर 24.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और खारिया से पुराने खारिया प्राइमरी स्कूल तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 24.91 लाख रुपये की लागत आएगी। इसी भांति अथक प्रसायों के चलते आदमपुर में भादरा रोड से लेकर कुटिया मंदिर तक आरसीसी रोड के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इस सडक़ का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विदित रहे कि आदमपुर के गवर्नमेंट कॉलेज में एमए राजनीतिक विज्ञान की कक्षाएं बंद कर दी गई थी और इस विषय के 320 विद्यार्थी दूर-दराज के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मजबूर हो गए। इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने प्रयास शुरू किए और एक बार फिर से इस कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से विद्यार्थी व उनके अभिभावक प्रसन्नचित्त हैं। विधायक चंद्रप्रकाश ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय को हिसार से गुरुग्राम स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह हिसार जिलावासियों के साथ अन्याय है और इस प्रस्ताव के हक में कोई भी हिसारवासी नहीं है। इसलिए इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *