Home » देश » पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण

Facebook
Twitter
WhatsApp
81 Views

राजकीय महाविद्यालय कालांवाली सिरसा में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य जसपाल सिंह द्वारा पौधारोपण के साथ शुरू किया गया।महाविद्यालय के पर्यावरण प्रभारी प्रोफेसर रामलाल बलजोत ने बताया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण का कार्य बड़ी जोर शोर के साथ किया गया है इस अवसर पर महाविद्यालय की कई स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राओं ने एक-एक पौधा लगा कर पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया। पर्यावरण परिषद प्रभारी प्रोफेसर रामलाल बलजोत ने बताया कि इस बार महाविद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करेगा यह अनोखी शुरुआत महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में की गई है इस नई पहला का उद्देश्य महाविद्यालय में अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना तथा पर्यावरण की सुरक्षा करना रहेगा।इस अवसर पर स्वयं सेवक एनएसएस प्रभारी सुषमा देवी ने नेतृत्व में एनएसएस छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर जितेन्द,डॉ हरजीत कौर एवं महाविद्यालय के कर्मचारी सागर,नानक, दमन ने पौधारोपण में कई पौधे लगा कर छात्र छात्राओं को पद पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *