सिरसा। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर शिव चौक पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील का शुभारंभ समाजसेवी व गुप्तचर विभाग से सेवानिवृत्त्त संजीव देवगुण ने किया। इस मौके पर संजीव देवगुण ने कहा कि समाजसेवा व धार्मिक क्षेत्र में तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। आज हजारों महिलाएं तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी द्वारा खोले गए सिलाई व प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही है, जोकि काबिले तारीफ है। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने बताया कि सोयायटी द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए इससे पूर्व भी शिव चौक पर छबील लगाई जा चुकी है। उन्होंने सिरोपा भेंट कर संजीव देवगुण का सम्मान किया। इस मौके पर विशाल, इंद्रजीत, मोहन हलवाई, राजरानी, ऊषा नारंग, वीरपाल, बिल्लू, सीमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी के कार्य सराहनीय: संजीव देवगुण
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


