Home » देश » पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन

पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
94 Views

*शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास*

डबवाली पुलिस लाइन में आज सुबह 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के उपलक्ष्य में योगाभ्यास किया गया । इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आयुष विभाग के अधिकारियों ने पूरे मनोयोग के साथ योगाभ्यास किया । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत के मार्गदर्शन में पुलिस बल के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास में योग के महत्व को समझा । इस योगाभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली के लिए योग का महत्व समझाना है । पुलिस के जवान शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व सुदृढ़ रहें, इसी लिए योग शिविर के माध्यम से ये प्रयास किए जा रहे है । । जिसमें सकारात्मक मानसिक विचार एवं मेडिटेशन से रोगों से छुटकारा पाने के तरीके भी सुझाए गए है ।

    आज के योग शिविर में विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व आसन किए गए । योग शिक्षकों द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से शरीर की चुस्ती व फुर्ती के लिए आसन किए गए । । योग शिविर में जवानों को फिटनेस बनाए रखने और तनाव को कम करने के बारे में जानकारी दी । योग से जीवन का आधारभूत सुख निरोगी काया बनती है । योग मस्तिष्क को निरोगी बनाने में सहायक होता है । सभी को रोजाना योग का अभ्यास कर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।योग मन को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है, और ध्यान, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता में सुधार करता है. यह व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति जागरूक बनाता है और पुरानी तनाव की आदतों से राहत देता है जो पुलिस विभाग के कर्मचारियों के तनावपूर्ण कार्यों में शरीर व मन का संतुलन बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है । कार्यक्रम के उपरांत  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को सशक्त बनाती है । पुलिस विभाग के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ, सजग एवं ऊर्जावान रहें। इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ।

      आज के योग शिविर में प्रभारी  थाना सदर नि. ब्रह्म प्रकाश, प्रभारी महिला थाना उप नि. कमला देवी व अन्य थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे । आयुष विभाग से राजकुमार, डॉक्टर लोकेश्वर वधवा,डा. योगिता दहिया, डा. स्वाती पूनिया, डा राजन व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया । योग शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं समर्पण भाव से भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *