कहा, छोटा शहर नहीं होता, सोच होती है
सिरसा। किसी ने बिल्कुल सही कहा है कि शहर बड़ा या छोटा होने से कुछ नहीं होता, अगर आपके हौंसले बुलंद है और दृढ़ निश्चय हो तो मुश्किल से मुश्किल मुकाम को पाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सिरसा निवासी मोनिका गोकुल मेहता ने, जिन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में दस्तक दी है। मोनिका धर्मपत्नी गोकुल मेहता पहली लडक़ी है, जिसने बॉलीवुड में एंट्री ली है। मोनिका के मुताबिक इस सफर की शुरूआत आज से 5 वर्ष पहले हुई, जब उसने न्यूमेरोलॉजी द्वारा लोगों की जिंदगी बदलने का सोचा। मोनिका का कहना है कि अगर आपकी सोच बड़ी है तो आप कुछ भी बड़ा कर सकते हो। वह एक अच्छी लेखिका भी है और उन्होंने दिस इज नॉट यूअर मिस्टेक पुस्तक लिखी है, जिसमें बताया गया है कि हमें कैसे बोलना चाहिए और सोचना चाहिए, ताकि हम अपनी जिंदगी में सुख और समृद्धि पा सकें। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनका अब तक का सफर प्रशंसाजनक रहा है और अपनी प्रतिभा व बड़ी सोच से युवाओं के लिए उन्होंने एक रोल मॉडल के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिंदगी में जो कुछ भी अच्छा सोच सकते हो, वो सब कुछ पा सकते हो, क्योंकि छोटा शहर नहीं होता, छोटी सोच होती है।
सिरसा की लडक़ी ने दी अमेजन प्राइम पर दस्तक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


