सिरसा। सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन उत्सव कैंप के तहत सातवें दिन की एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों ने नदियों, पहाड़ों, वनस्पतियों, जलवायु परिवर्तन, ऐतिहासिक स्थलों को मानचित्र पर चिह्नित कर गहन अध्ययन किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रेणूबाला ने अपने संबोधन में बताया कि भारत के प्रत्येक ऐतिहासिक स्थल की अपनी कहानी और महत्व है, जो भारत के समृद्ध इतिहास संस्कृति को दर्शाते हैं। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी राजेंद्र गोलछा, ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों में किसी भी विषय का अध्ययन करने के प्रति रुचि व जिज्ञासा बढ़ती है। अध्यापिका जयंती, मोनू, अंकिता, गायत्री, अर्चना और निशा का विद्यार्थियों के साथ पूर्ण सहयोग रहा।
जैन स्कूल में विद्यार्थियों को भौगोलिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से कराया अवगत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


