Home » देश » पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर कल सिरसा में

पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर कल सिरसा में

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views

सिरसा। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर कल 8 जून रविवार को सिरसा का एक दिवसीय दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस सिलसिले में डॉ. अशोक तंवर के निजी सचिव अमित सोनी ने बताया कि पूर्व सांसद रविवार सुबह नई दिल्ली से अपने सिरसा निवास पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके बाद वे डबवाली और अबूबशहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोनी ने बताया कि सिरसा प्रवास के दौरान डॉ. अशोक तंवर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत के बाद फिर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *