सिरसा। अयोध्या नगरी में श्री राम दरबार की स्थापना हमारी संस्कृति, चेतना, अस्मिता और श्रद्धा का पुर्नजागरण हैं तथा यह क्षण एक राष्ट्र के संकल्प, उसकी आस्था और उसके अटूट धैर्य की विजय का प्रतीक हैं। ये शब्द बजाज स्वीट्स के एमडी लायन जितेन्द्र बजाज ने एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों की लम्बी प्रतिक्षा, संघर्ष और तप के बाद आज वह शुभ घड़ी आई है, जब हम सब इस अद्वितीय एवं युगांतकारी क्षण के साक्षी बन रहे हैंं। बजाज ने कहा कि श्री राम दरबार आदर्श परिवार का प्रतीक है, जो प्रेम, निष्ठा और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करता हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मन्दिर के गर्भगृह में बाल स्वरूप में विराजमान रामलला के बाद अब राजा राम के रूप में भगवान श्री राम, माता सीता और उनके भाईयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, हनुमान जी सहित अपने दरबार में विराजमान हो गए हैं, जो एक ऐतिहासिक एवं दिव्य क्षण हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्त भक्तों, राष्ट्रवासियों और सनातन संस्कृति के अनुयायिओं के लिए अत्यंत गौरव और आस्था का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमें भगवान श्री राम के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करता हैं तथा भगवान श्री राम की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। इस अवसर पर आशीश बजाज, कश्मीर कम्बोज, भावना राजपूत ने मुख्यातिथि जितेन्द्र कुमार बजाज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।
फोटो:
अयोध्या नगरी में श्री राम दरबार की स्थापना अटूट धैर्य का प्रतीक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


