Home » देश » कांग्रेस की नाकामी न नेता प्रतिपक्ष बना पाए, न संगठन बना सकते हैं : हनुमान वर्मा

कांग्रेस की नाकामी न नेता प्रतिपक्ष बना पाए, न संगठन बना सकते हैं : हनुमान वर्मा 

Facebook
Twitter
WhatsApp
83 Views
16 साल से राहुल गांधी को संगठन नहीं दिखाई दिया अब उनके पास कोन सी जादू की छड़ी आ गई जो 20 दिन संगठन कर पाएंगे तैयार : हनुमान वर्मा 
 हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, और इसकी वजह है पार्टी की गहरी गुटबाजी, कमजोर नेतृत्व और संगठन का पूरी तरह अभाव। वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान वर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पिछले 16 सालों में कांग्रेस हरियाणा में एक मजबूत संगठन नहीं बना पाई। अब 20 दिनों में राहुल गांधी कौन सी जादू की छड़ी घुमाएंगे, जो संगठन खड़ा हो जाएगा?
वर्मा ने कहा कांग्रेस के 37 विधायक नेताप्रतिपक्ष नहीं चुन पाए और अब संगठन बनाने की बात कर रही है। यह हास्यास्पद और जनता के साथ मजाक है।”
 वर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी खुद राष्ट्रीय स्तर पर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से नहीं निभा पाए, और अब हरियाणा में संगठन बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस की आंतरिक कलह, नेतृत्व की नाकामी और विश्वसनीयता का संकट पार्टी को खोखला कर चुका है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “कांग्रेस में न एकजुटता है, न दृष्टि है और न ही जनता के प्रति कोई ठोस प्रतिबद्धता।”
“हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के खोखले वादों, अंदरूनी झगड़ों और नेतृत्व की विफलता को बार-बार देखा है। राहुल गांधी के दौरे और उनके बयान केवल दिखावा हैं, जो पार्टी की कमजोरियों को छिपा नहीं सकते। 16 सालों में संगठन न बना पाने वाली पार्टी अब 20 दिनों में चमत्कार की उम्मीद कर रही है, यह जनता का अपमान है,” वर्मा ने तंज कसते हुए कहा।
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने अपने मजबूत संगठन, विकासोन्मुखी नीतियों और एकजुट नेतृत्व के दम पर हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस केवल अतीत की नाकामियों का बोझ ढो रही है।” वर्मा ने दृढ़ता से कहा, “कांग्रेस कभी नहीं उभर सकती, क्योंकि उसमें न तो दृष्टि है, न नेतृत्व और न ही जनता के प्रति समर्पण।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *