Home » देश » साप्ताहिक भारतीय भाषा उत्सव संपन्न

साप्ताहिक भारतीय भाषा उत्सव संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक गतिविधियों में भाग
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाला में सोमवार को भारतीय भाषा उत्सव का साप्ताहिक कैंप संपन्न हुआ। स्कूल के प्रवक्ता व नोडल अधिकारी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि इस साप्ताहिक उत्सव में बच्चों ने प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विभिन्न भाषाओं का ज्ञान, अभिवादन करना, संवाद करना, वर्चुअल सिटी टूर मसालों, फलों व सब्जियों का ज्ञान, स्थानीय महान विभूतियों, विभिन्न नदियों व पर्वतों के साथ ऐतिहासिक स्थलों का इतिहास, मनोरंजनदायक खेल, क्विज प्रतियोगिता शामिल थी। स्कूल के प्राचार्या राजकुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कैंप से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक व नैतिक विकास होता है। एबीआरसी संगीता ने बच्चों को एक्टिविटी करवाई। कैंप के समापन पर एसएमसी उप्रधान सुभाष व पूर्व एसएमसी प्रधान जसवंत भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *