Home » देश » लंगर व मिठाई बांटकर मनाई संस्था वी फॉर यू की वर्षगांठ

लंगर व मिठाई बांटकर मनाई संस्था वी फॉर यू की वर्षगांठ

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

सिरसा। वी फॉर यू संस्था की पहली वर्षगांठ के अवसर पर संस्था की ओर से नेहरू पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के प्रधान रवि मक्कड़ ने बताया कि रामा क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत लंगर लगाया गया और मिठाई के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए साफे भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व वी फॉर यू चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. 1557 का गठन किया गया था। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना समय में भी जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने से लेकर जरूरत का सामान वितरित किया गया। यही नहीं त्योहारों व अन्य खुशी के अवसरों पर भी संस्था द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हंै। इस मौके पर सेक्रेटरी ममता, संजय मेहता, नीरज मेहता, दीपक फुटेला, बेबी रहमत, आयन, माणिक, मदालसा और जश्न उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *