Home » देश » डबवाली पुलिस की टीमों ने खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं का किया मार्गदर्शन

डबवाली पुलिस की टीमों ने खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं का किया मार्गदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
87 Views

नशे के खिलाफ हर नागरिक को एकजुट होकर कार्य करने का दिया संदेश

डबवाली पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है वहीं नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ रही है । पुलिस नशा मुक्त समाज अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है ।जिसके तहत नशा तस्करों को जेल भेजना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित करना व खेल प्रतियोगिताएं करवाना दोनों काम पूरी मेहनत के साथ किये जा रहे हैं । सभी थाना एवं चौकियों के साथ स्पोर्ट्स एसपीओ, कमांडो टीम व नशा मुक्ति टीम इस कार्य में आए दिन नए आयाम स्थापित कर रही है । डबवाली पुलिस के प्रयासों से जहां नशा तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा रहा है वहीं युवाओं को खेलों व योग से जोड़ कर नशे से दूरी बनाने व नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  प्रेरित किया जा रहा है । आमजन के सहयोग से गांव नशा मुक्त किए जा रहे हैं । युवा भी डबवाली पुलिस के प्रयासों से प्रभावित होकर नशे की लत से दूर रहकर खेलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं व खेल प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले रहे हैं  । इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को एसपीओ सतपाल थाना शहर ने खालसा कॉलेज डबवाली, एसपीओ संजय थाना सदर ने रामगढ़, एसपीओ सतपाल चौकी गोरीवाला ने गांव रिसालिया खेड़ा, एसपीओ विक्रमादित्य थाना औढ़ा ने गांव घुकांवाली में खेल प्रतियोगिताएं करवाकर युवाओं का हौसला बढ़ाया, व नशे से दूर रहने व  आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी ।

            जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने  युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *