Home » देश » एन सी सी का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को जिम्मेवार नागरिक बनाना

एन सी सी का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को जिम्मेवार नागरिक बनाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
85 Views

तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एन सी सी हिसार, द्वारा 02 जून 2025 से 11 जून 2025 तक 10 दिवसीय एन सी सी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेंट जोसेफ्स इंटरनेशनल स्कूल चिकनवास, हिसार में किया जा रहा है। आज प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन की शुरुआत कैडेट्स योग से की I  डॉ विनय भारती, मोरारजी देशाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली ने सभी कैडेट्स और स्टाफ को योग करना सिखाया और बताया कि योग के द्वारा आत्मा और परमात्मा से मिलन होता है I योग हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है I तत्पश्चात गार्ड ऑफ़ ऑनर का आयोजन किया I कैंप कमांडेंट, कर्नल ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कैडेट्स को भविष्य में जिम्मेवार नागरिक बनकर समाज और देश सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और क़र्ज़ को चुकाना है I सभी कैडेट्स को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य, योग, पूजा, समय पाबन्दी, लक्ष्य, धैर्य, निरंतरता, सकारात्मक सोच, ऊर्जा, समय सदुपयोग, आदर, देश-प्रेम पर बल देने को हम सब की नितान्त आवश्यकता बताया I  कैडेट्स को सही समय पर, सही दिशा में, निरन्तर, तीव्रता, प्रमाणिकता और धैर्य का पालन करते हुये जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दिया I

यह शिविर, कैम्प कमाडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। मेजर आकांक्षा पांडे, कैंप कार्यवाहक एस एम सूबेदार नीरपाल, सीनियर जीसीआई निशा, सीनियर जीसीआई संगीता, सूबेदार टेक सिंह, थर्ड ऑफिसर सुदेश, सीटीओ चेलसी, हवलदार गुरजिंदर, क्लर्क रोहित शर्मा, लखवीर सिंह, अमित नेहरा आदि शिविर में भाग ले रहे है। इस शिविर में तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एन सी सी हिसार के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्कूल व महाविद्यालय के 580 कैडेट्स भाग ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *