Home » देश » कैंसर के खिलाफ जंग शुरू की दिग्विजय चौटाला ने

कैंसर के खिलाफ जंग शुरू की दिग्विजय चौटाला ने

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर कल से
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुहिम की दिशा में कदमताल करते हुए कल से दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच का शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में दिग्विजय चौटाला ने बताया कि सामाजिक संस्था आयास के माध्यम से एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहला कैंप डबवाली हलके के गांव देसूजोधा मेें कल 14 जून को और दूसरे दिन 15 जून को कैंप चौटाला गांव में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में विशेषज्ञ कैंसर से संबंधित प्रारंभिक जांच करने के साथ-साथ रोगियों को उचित परामर्श भी देंगे। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि डबवाली क्षेत्र में कैंसर के मामलों में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जेजेपी ने इससे पूर्व भी सामाजिक संस्था आयास के सहयोग से नेत्र जांच शिविर और नशामुक्ति अभियानों के माध्यम से जनकल्याण में सक्रिय भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *