Home » देश » सीआईए स्टाफ डबवाली ने अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान में 50 लीटर लाहन सहित एक को किया काबू

सीआईए स्टाफ डबवाली ने अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान में 50 लीटर लाहन सहित एक को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

        डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने एक व्यक्ति को 50 लीटर लाहन शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।

             इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ  उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान राजा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव मांगेआना के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि  एएसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक टीम गस्त पड़ताल अपराध  व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव मांगेआना मौजूद थे कि एएसआई को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव मांगेआना में नाजायज शराब निकालने के लिए लाहन तैयार कर रहा है ।  जो एएसआई ने सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचकर रेड की तो ढाणी की चारदीवारी के अन्दर गेट के बांई साईड एक व्यक्ति एक प्लास्टिक ड्रम रंग नीला में अपने हाथ से लकड़ी का डंडा घुमाता हुआ दिखाई दिया व ड्रम के पास एक खाली सिल्वर का ढेगचा पड़ा था । जो एएसआई ने साथी कर्मचारियों की सहायता से शक्स को प्लास्टिक ड्रम के पास ही काबू करके ड्रम प्लास्टिक को चेक किया तो ड्रम प्लास्टिक में करीब 50 लीटर लाहन शराब बरामद हुआ जो  आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई ।

फोटो-13.01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *