हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के आदेशानुसार योग दिवस 2025 के 50 दिन पूर्व व्यायामशाला लाइव कार्यक्रम में 6 दिन पूर्व व्यायामशाला रूपवास खंड नाथूसरी चौपटा व व्यायामशाल जगमालवाली खंड ओढ़ा में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खेल नर्सरीयों,व्यायामशाला में आने वाले योग साधकों व आम जन ने भाग लिया कार्यक्रम में आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजकुमार ने योग को अपने जीवन में अपनाने के बारे में कहा कि योग केवल 21 जून तक न माने योग को अपने जीवन का एक अंग बनाए कार्यक्रम में जिला योग कोर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र नागर ने सभी को प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना से प्रारंभ करवाते हुए सूक्ष्म अभ्यास,खड़े होकर करने वाले अभ्यास, बैठकर करने वाले अभ्यास,पीठ व पेट के बल लेट कर करने वाले अभ्यास करवाए और अंत में प्रणायाम ध्यान वो शांति पाठ के साथ अभ्यास को समापन किया कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथूसरी चौपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा ने बता की योग अपनी प्राचीन विद्या हे इसको आत्म साथ करने की आवश्यकता है साथ ही विशिष्ट अतिथि उदयपाल ढिल्लो सरपंच रूपवास ने बताया कि योग अपने लिए बहुत जरूरी है क्योंकि मेरे कमर में पिछले दिन दर्द हो गया था और मैने योग शुरू किया तो अब बिल्कुल ठीक हु कार्यक्रम में मनोज बेनीवाल सरपंच रायपुर,कृष्ण बेनीवाल EX सरपंच रायपुर,कुलवंत, ओम, वेदपाल,विनोद,सतपाल सहित सभी नर्सरी कोच उपस्थित रहे।
योग दिवस के 6 दिन पूर्व व्यायामशाला गांव रूपावास और जगमाल वाली मे लाइव कार्यक्रम का आयोजन।
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


