सिरसा। अग्रसैन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा तीन दिवसीय सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रचार मंत्री तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रधान कुलदीप मित्त्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मंदिर के मुख्य पुजारी लोकेश शर्मा व सुनील शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ व नगर पार्षद हेमकांत शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिव्य जाग्रति संस्थान से दिवेशा भारती ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ हनुमान जी की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। यह पाठ 11, 21, 31, या 41 दिनों तक किया जा सकता है। मंगलवार, शनिवार और रविवार को सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है, जबकि अमावस्या के दिन इसे करना वर्जित है। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड, रामचरितमानस का एक भाग है, जो हनुमान जी की वीरता और भक्ति का वर्णन करता है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है। इस दौरान श्री राधाकृष्ण संकीर्तन महिला मंडल की ओर से बालाजी महाराज का कीर्तन किया गया। इस मौके पर बाबा को भोग लगाकर बाबा की रसोई का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से दिवेशा भारती को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक केके शर्मा, सचिव श्रीराम जोशी, मदन लाल शर्मा, विनोद जैन, राकेश जलहोत्रा, राजेश खत्री, राजेश अरोड़ा, किशन लाल गुप्ता, अशोक मित्तल, विनोद मित्तल, राजेश मेहता, रमेश कांटीवाल, गोबिंद राम जिंदल, राजकुमार गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता सहित अन्य ट्रस्टीगण व काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हनुमान जी की वीरता और भक्ति का वर्णन करता है सुंदर कांड पाठ
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


