Home » देश » सैनी सभा ट्रस्ट व विभिन्न संगठनों ने सिरसा में आईआईटी की स्थापना का किया समर्थन

सैनी सभा ट्रस्ट व विभिन्न संगठनों ने सिरसा में आईआईटी की स्थापना का किया समर्थन

Facebook
Twitter
WhatsApp
109 Views

सिरसा। सिरसा में प्रस्तावित आईआईटी को लेकर सैनी सभा ट्रस्ट, सिरसा की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव भेजा गया। प्रधान नरेंद्र कुमार सैनी, संरक्षक लीलाधर सैनी, संरक्षक विजयपाल सैनी, उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचन्द सैनी, कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया, बनवारी सैनी, रमेश सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले कर्मचारी मिलन मंच के अनिल सैनी, हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएशन हरियाणा से मुकेश कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार की ओर से हरियाणा में भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान स्थापना की जानी है। यह शिक्षण संस्थान हरियाणा को एक नई बुलंदी प्रदान करेगा। जिला सिरसा हरियाणा की त्रिवेणी है, यहां पर राजस्थान पंजाब और हरियाणा तीनों राज्यों की संस्कृति का समावेश है यदि संस्थान सिरसा में स्थापित होता है तो तीनों राज्यों के युवा लाभान्वित होंगे। अत: आप यह प्रौद्योगिकी की संस्थान जिला सिरसा में स्थापित करें। बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक के अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने कहा कि आईआईटी की स्थाना के लिए सिरसा जिला सबसे उपयुक्त है। उन्होंने सभी राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ-साथ आमजन से भी आह्वान किया कि वे आईआईटी के निर्माण को लेकर खुलकर सामने आए और सरकार पर दबाव बनाएं, ताकि सिरसा जिले का भी समग्र विकास हो सके। सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मामले की सिरसा में आईआईटी स्थापना मामले की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष पैरवी करे। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल 11 जून को कबीर जंयती समारोह के दौरान सिरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *