Home » देश » पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के दो मामलों के बैल जम्पर को किया काबू

पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के दो मामलों के बैल जम्पर को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
94 Views

डबवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ ने चोरी के दो मामलों के बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेल जंपर की पहचान श्याम लाल उर्फ सागर  पुत्र जगदीश कुमार निवासी बूढ़ाभाना थाना बड़ागुढ़ा  जिला सिरसा के रूप में हुई है । आरोपी श्याम लाल उर्फ सागर इससे पहले अदालत से अभियोग न. 55/2021धारा 379,411 भा.द.स. थाना शहर डबवाली व 06/2022 धारा 379,411 भा.द.स. थाना शहर डबवाली में बेल जम्पर घोषित था । आरोपी को अभियोग न.213 धारा 174 ए थाना शहर डबवाली व अभियोग न.215/2023 धारा 174 ए थाना शहर डबवाली में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *