सफाई व कचरा गाड़ी चालकों का धरना जारी
डबवाली। सफाई कर्मचारियों का धरना अनवरत जारी है। सफाई कर्मचारियों की कमेटी ने एसडीएम डबवाली को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए समय मांगा। उन्होंने दोपहर बाद 2.30 बजे का समय दिया। उपरांत दोपहर को निश्चित समय पर कर्मचारियों की 11 सदस्यीय कमेटी एसडीम के सामने पेश हुई। इस मौके पर नगर परिषद डबवाली व एक्सईएन नगर परिषद डबवाली भी मौजूद रहे। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगेंलिखित रूप में एसडीएम के सामने रखी और अपनी अपनी व्यथा सुनाई। होना तो ये था की एसडीएम व नगर परिषद के अधिकारी हमदर्दी से विचार करते और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करते, लेकिन इसके उलट हमें धमकाया गया कि आपने धरना क्यों लगाया? जबकि धरना प्रदर्शन के सिवाय हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। कर्मचारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी एसडीएम से प्रार्थना करते हैं कि हमारी मांगों पर गौर करके हमें तुरंत काम पर बुलाया जाए। सभी मांगें मानकर शहर वासियों की सेवा का मौका प्रदान करे, बकाया राशि जारी की जाए, डीसी रेट के मुताबिक वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हमें काम पर नहीं बुलाया जाता, तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारी संगठनों, एटक, सीटू, किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शुरू से ही इस धरने को अपना समर्थन दिया हुआ है। एटक की तरफ से दारा सिंह, प्रधान अमित कुमार, राजिन्द्र कुमार, सचिव बनारसी दास, सह सचिव रघुबीर चन्द, मोनिका, अलका, सुनीता रानी, मनप्रीत, अजय, राहुल कुमार, अनूप कुमार, बिल्लू कुमार, अंग्रेज, जसविंदर, जगदीप, दीपक कुमार, गुरदीप कुमार, अनिल व अन्य कई साथी धरने पर बैठे रहे।
बुलाया बातचीत के लिए, सुनवाई की बजाय मिली धमकियां
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


