Home » देश » प्रदेश में 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

प्रदेश में 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
121 Views

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस वित्त वर्ष में प्रदेश में 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय सराहनीय है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए क्रेडिट आधारित प्रणाली को शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम शीघ्र तैयार किया जाएगा। रातुसरिया ने कहा कि सरकार द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से ही आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी। साथ ही, इन विषयों के चिकित्सकों का राजकीय पंजीकरण भी आरंभ किया जाएगा। यही नहीं सीएम ने योगासन को खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति करने की घोषणा की है, जोकि स्वागत योग्य कदम है और खासकर युवाओं के लिए अह्म कदम कारगर होगा। सरकार के इस कदम से जहां बढ़ते नशे की प्रवृत्त्ति पर लगाम लगेगी, वहीं युवा अपना ध्यान नशे जैसी सामाजिक बिमारी से हटाकर अपने भविष्य की ओर ज्यादा अग्रसर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *