Home » देश » मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में होगा धार्मिक कार्यक्रम

मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में होगा धार्मिक कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
119 Views

सिरसा, 28 जून। श्री गणेश धर्मार्थ न्यास के तहत संचालित श्री गणेश रघुनाथ मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। न्यास के प्रबंधक वैद्य महावीर प्रसाद ने बताया कि मंदिर का स्थापना दिवस 4 जुलाई को है। इस मौके पर मंदिर के शिवालय में मूर्तियों को बदलकर पीतल की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मूर्तियों की स्थापना हेतु 2 जुलाई को पूजा आरंभ हो जाएगी जबकि 4 जुलाई को मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। उसी दिन मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ होगा तथा भंडारा चलेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के ऊपर के हिस्से में नवग्रह की स्थापना भी की गई है। उन्होंने इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *