सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन सिरसा में 26 जून से 29 जून तक किया गया, जिसमें संगठन की रीति-नीति, कार्य पद्धति और पंच प्रण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वर्ग के अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डा. सुशील मेहता ने संगठनात्मक घोषणाएं करते हुए सिरसा निवासी शशि पटीर को विभाग छात्रा प्रमुख नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। अपनी नियुक्ति पर शशि पटीर विभाग छात्रा प्रमुख ने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री, प्रांतीय अध्यक्ष डा. सुशील मेहता, प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां और प्रांत मंत्री राहुल वर्मा सहित समस्त संगठन पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यए कार्य शैली और दायित्व निर्वहन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया ।
शशि पटीर बनी विभाग छात्रा प्रमुख
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


