Home » देश » पौधे रोपित कर महिलाओं ने सांझी की तीज पर्व की खुशी

पौधे रोपित कर महिलाओं ने सांझी की तीज पर्व की खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

सिरसा। गांव वैदवाला में तीज का उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। जिला पार्षद कर्मजीत कौर वैदवाला ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कर्मजीत कौर ने बताया कि हरियाली तीज पेड़-पौधों के साथ ही सम्भव है। पेड़ होंगे तो ही हरियाली होगी। पेड़ों की हरियाली के साथ ही सावन का महीना सुहावना होता है और पेड़ होंगे तो उन पर ही हम झूला झूलेंगे। पेड़ों के बिना तीज का त्यौहार फीका है। कर्मजीत कौर ने सभी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर गायत्री देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिमला देवी, बलजीत कौर, आशा वर्कर, डिस्पेंसरी में कार्यरत डा. बहनें और गांव की महिलाओं ने झूला झूलने के साथ पारंपरिक नाच गाने के साथ प्रोग्राम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की समाप्ति पर सरदार सुखनाम सिंह ने सभी महिलाओं को तीज का प्रसाद बांटने की सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *