Home » देश » अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

Facebook
Twitter
WhatsApp
156 Views

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधियों द्वारा होटल हयात चंडीगढ़ में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अभिनंदन स्वागत किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, पवन गुप्ता पंचकुला, विनोद गोयल जीरकपुर, लक्ष्मी नारायण गुप्ता मोहाली एवं चंडीगढ़ से सुदेश गुप्ता, कुलभूषण अग्रवाल, बीके गर्ग उपस्थित थे। पंजाब प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया कि पंजाब के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला की मध्यस्थता से संस्था के प्रतिनिधियों एवं कपिल देव अग्रवाल के बीच हुई शिष्टाचार भेंट सोहार्दपूर्ण रही। कपिल देव ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के सानिध्य में भारत वर्ष के सभी राज्यों में संस्था प्रशंसनीय कार्य कर रही है। जोकि आज के समय की बहुत बड़ी जरुरत है क्योंकि संस्था और संगठन के बिना किसी भी समाज की कोई अपनी पहचान नहीं होती। पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं संस्था के सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *