सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट की ओर से नायब सिंह सैनी को दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक विजयपाल गौड़ व कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर विजयपाल ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार दूसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सैनी समाज में जबदरस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी ने पूर्व में भी मुख्यमंत्री रहते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए थे और एक बार फिर प्रदेश की कमान उनके हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सैनी समाज के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे हंै और अपने अनुभव से प्रदेश के विकास के पहिए को सरपट दौड़ाने का काम करेंगे। उन्होंने सीएम के शपथ ग्रहण के साथ ही 24 हजार युवाओं को नौकरी देने के फैसले को भी ऐतिहासिक बताया और इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधान नरेंद्र सैनी, उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीलाल सैनी, पूर्व प्रधान बृजलाल सैनी, पूर्व प्रधान रमेश सैनी, पूर्व प्रधान साधुराम सैनी, बनवारी सैनी, विवेक सैनी, विक्रम सैनी, रोहताश सैनी, कार्यवाहक प्रधान चुन्नीलाल सैनी, अशोक सैनी, संयोजक जसवंत सैनी, उमेश सैनी, प्रवीन सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।