महिला कांग्रेस की स्थापना पर गृहकार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान
सिरसा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोमवार को जिला महिला कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार अपनी सखी नाम से मुहिम के तहत घरों में सफाई व बर्तन आदि साफ करने वाली महिलाओं को दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मान दिया। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में स्थानीय महावीर कॉलोनी स्थित सुमित्रा देवी ओढ के आवास पर घरों में कार्य करने वाली सात महिलाओं क्रमश: पूजा, शांति देवी, शंकुतला, भप्पो बाई, संगीता, बाला रानी व रेशमा देवी को दुपट्टा ओढाया व मिठाई खिलाकर उनके समाज में दिए जा रहे योगदान को सराहा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने इस अवसर पर अपनी सहयोगी अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधु व पुष्पा नारंग के साथ इस अवसर पर उपरोक्त को सम्मानित करने के दौरान कहा कि कांग्रेस में सभी वर्गों को समान सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरी सखी नाम की मुहिम के तहत समाज के उस वर्ग को सम्मानित किए जाने का प्रावधान है जो सोसायटी को घरेलू कार्यों के माध्यम से मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की स्थापना के प्रमुख उद्देश्यों में ही यह सम्मिलित किया गया है कि समाज में सबसे निचले स्तर पर अपनी मेहनत से जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सम्मान देकर उनके स्वाभिमान के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और इसी उद्देश्य को आज जिला महिला कांग्रेस ने पूरा किया है। वहीं सम्मानित होने वाली महिलाओं ने भी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट व उनकी सहयोगियों का उन्हें विशिष्ट सम्मान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष फौगाट ने ओढाए दुपट्टे, खिलाई मिठाई
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


