सिरसा। युवा जेजेपी नेता नितिन टांडी ने एक प्रेस बयान जारी कर हरियाणा सरकार से चौटाला नहर के पानी का न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग की है। टांडी ने कहा कि बजाय मोघों का साइज छोटा करवाने की बजाय नहर की क्षमता बढ़ाए, जिससे टेल तक पानी पहुंच पाएगा। नितिन टांडी ने कहा कि सरकार पानी के नाम पर किसानों को आपस में उलझा कर फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है, जोकि उचित नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह टेल तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ अन्य किसानों को भी उनके बनते हक का पानी दिलवाने के लिए न्याय संगत हल निकाले, जिससे किसानों का भाईचारा भी बना रहे और उन्हें पूरा पानी भी मिल सके। नितिन टांडी ने कहा कि किसानों को पर्याप्त पानी देना सरकार का फर्ज है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वो चौटाला नहर की टेल पर पूरा पानी पहंचाने के साथ ही अन्य गांवों के किसानों को भी उनके हक का पानी दे। उपरोक्त समाधानों के साथ-साथ सरकार को नहर की क्षमता को बढ़ा कर उसमें पानी की भी क्षमता में इजाफा करे, क्योंकि चौटाला गांव अब महाग्राम बन गया है, जिसके चलते वहां सीवरेज आदि की व्यवस्था हो गई है और उससे पानी की खपत भी बढ़ गई है। अत: सरकार को नहर की क्षमता बढ़ाना अति जरूरी है, तभी टेल तक पानी पहुंच पाएगा
चौटाला नहर जल विवाद का समाधान निकाल किसानों को पूरा पानी दे सरकार: नितिन टांडी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026