Home » देश » अमन गिल को मिली युवा प्रदेश संयुक्त सचिव की नई जिम्मेवारी

अमन गिल को मिली युवा प्रदेश संयुक्त सचिव की नई जिम्मेवारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views

सिरसा। जननायक जनता पार्टी की ओर से संगठन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर लगातार नियुक्तियां की जा रही ह। इसी कड़ी में इनसो के दो बार जिलाध्यक्ष रहे अमन गिल को युवा प्रदेश संयुक्त सचिव, जजपा की जिम्मेवारी दी गई है। अपनी नियुक्ति पर अमन गिल ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया। अमन गिल ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडक़र संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संगठन की ओर से उन्हें दो बार इनसो जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *