सिरसा। मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में उल्लास और उमंग के साथ दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीयों, रंगोलियों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरे वातावरण में उत्सव की रौनक और हर्ष साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या जीना धुरिया द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य और गीत के माध्यम से दीपावली का संदेश प्रस्तुत किया। उत्सव के अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि अच्छाई और ज्ञान का प्रकाश हमेशा अंधकार और अज्ञान पर विजय प्राप्त करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डीन रीटा सहगल ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति आदर की भावना को सशक्त बनाते हैं। उत्सव का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


