Home » सिरसा » श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

Facebook
Twitter
WhatsApp
119 Views

खैरेकां। गाँव खैरेकां स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला एवं खोज केंद्र में गोपाष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौ माता का विशेष पूजन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया और गौ सेवा का संकल्प लिया गया। गौशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और गौ भक्तों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने गौ पूजन किया और गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर गौशाला प्रबंधक राम गोपाल डागर ने गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उनकी सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सभी से गौशाला के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। गोपाष्टमी के इस पुनीत अवसर पर पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान पूर्व सरपंच रामजी लाल, भाजपा युवा मोर्चा डबवाली अध्यक्ष निशांत खैरेकां, कृष्ण डागर, राम कुमार गोदारा, मोहित गोदारा, दूनी चंद, और जगदीश कुमार व रामचंद्र सहित अनेक गौ भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *