Home » हरियाणा » करीब 10 लाख रूपए की 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

करीब 10 लाख रूपए की 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू । 

Facebook
Twitter
WhatsApp
124 Views
सिरसा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई ।
सिरसा….. सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी है । नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नानुआना रोड रानियां क्षेत्र से करीब 10 लाख रूपए 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । उन्होने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिहं के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नानुआना से होते हुए रानियां की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब रानियां स्टेडियम के पास पहुंची तो स्टेडियम के सामने एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस कि गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज-तेज कदमों से चलकर भागने की कोशिश करने लगा पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक का काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो युवक के कब्जा से 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास कोई नशा बेचता है या नशा करता है तो उनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *