Home » हरियाणा » राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प (ब्लॉक बड़ागुड़ा)

 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प (ब्लॉक बड़ागुड़ा) 

Facebook
Twitter
WhatsApp
118 Views
31 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती)
आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री शुभकरण शर्मा जी ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई के कार्यक्रम अधिकारी  अंग्रेजी प्रवक्ता  नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य  शुभकरण शर्मा जी और श्री नरेश कुमार ग्रोवर दोनों ने अपने संयुक्त संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस दृढ़ संकल्प, साहस और दूरदृष्टि से देश को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमें जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश की अखंडता और भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। हर भारतीय का परम कर्तव्य है कि वह देश की एकता के लिए समर्पित रहे।”
इसके पश्चात विद्यालय परिसर से ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’  का आयोजन किया गया, जिसे विद्यालय प्राचार्य  शुभकरण शर्मा जी और बड़ागुड़ा  थाना प्रभारी श्री राजेश कुमार जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और गाँव के आमजन को संदेश दिया — “हम सब एक हैं — धर्म, जाति, भाषा से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें।”
बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का सुंदर प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य —
प्रकाश सिंह, सिकंदर सिंह, गौरव, टीना, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, रोहित, सुखविंदर सिंह, सरोज रानी, भूपेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, संजीव वर्मा, प्रिंस छाबड़ा, देशराज, संदीप, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *