136 Views
दिनांक 31 अक्तूबर 2025
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में दिनांक 31 अक्तूबर 2025 को प्राचार्य डॉ .शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता एवं एन.एस.एस. प्रभारी डॉ प्रीत कौर के संयोजन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में एन एस एस की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रभारी डॉ प्रीत कौर ने कहा कि इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने यह जानकारी देते हुए बताया की सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की अखंडता और प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम में डॉ प्रीत कौर के साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सत्यपाल, डॉ सतपाल, किरण बाला व एन एस एस की सभी छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराया।अंत में डा. प्रीत कौर ने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
Post Views: 93
