Home » हरियाणा » प्राचीन श्री श्याम मंदिर में आयोजित चार दिवसीय कार्तिक मेला संपन्न

प्राचीन श्री श्याम मंदिर में आयोजित चार दिवसीय कार्तिक मेला संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
121 Views

सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में चार दिवसीय कार्तिक मेला महोत्सव बारस धोक एवं हवन कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले घंटाघर चौक पर आयोजित विशाल भजन अमृत वर्षा कार्यक्रम में राजस्थान के दौसा से आए प्रख्यात भजन गायक अजय शर्मा ने अपने मधुर कंठ से भजनों की अमृत वर्षा करते हुए बाबा का गुणगान किया। उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल एवं मनीष सिंगला ने बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित करके भजन संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान डा. केके गुप्ता, डॉ देवाशीष व डा. श्यामाशीष गुप्ता के साथ स्व. डा. हरिप्रसाद शर्मा का सम्मान डा. श्रवण शर्मा को दिया गया। बारस धोक के अवसर पर पावन आलौकिक ज्योत प्रज्ज्वलित मुंबई से आए सुरेश शर्मा ने की। बलराम गर्ग के सहयोग से छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल में श्री श्याम हवन कार्यक्रम में प्रकाश दिनेश गोयल, भगवान दास वर्मा व निधि टंकेश गोयल ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बारस धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी ने उनका स्वागत किया और मंदिर के इतिहास से जुड़ी जानकारियां दी। समापन पर भव्य श्री श्याम सामुहिक आरती वंदन व सवा मण लड्डू, चूरमा प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा इस पावन उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तेजपाल शर्मा, अश्वनी बंसल, राजेश बांसल, विकास कोचरी, नवीन गोयल, रमन सर्राफ, भारत भूषण शर्मा, हर्ष महिपाल, राजेश गोयल, अनिल गाबा, दीपक गुप्ता, मनीष सोनी, हेमंत साहुवाला, राजेश सिंगला, राजकुमार सर्राफ, राजेश गोयल, प्रदीप ढाका, दीपक मोंगा, अनिल सोलंकी, नितेश गर्ग, ललित मोंगा, योगेश शर्मा, विशाल बंसल, कमल गर्ग, कमल योगी, दीपक वधवा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices