Home » हरियाणा » नामदेव धर्मशाला में धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि भक्त नामदेव महाराज की जयंती

नामदेव धर्मशाला में धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि भक्त नामदेव महाराज की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views

सिरसा/ओढां। संत शिरोमणि भक्त नामदेव महाराज की 755वीं जयंती ओढां कैंचियां स्थित एकता नगर धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती समारोह के मुख्यातिथि नामदेव सभा के प्रधान मुख्तयार सिंह थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 22 के नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला सिरसा पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता नामदेव सभा के कार्यकारी प्रधान जसवीर सिंह ने की। नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला ने गुरु घर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शब्द कीर्तन के पाठ हुए। नामदेव सभा के प्रधान मुख्तयार सिंह व समस्त कार्यकारिणी ने नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज किसी एक जाति, संप्रदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज व राष्ट्र के थे। पंजाब के घुमान में संत नामदेव का बहुत बड़ा मंदिर है। उन्होंने कहा कि संत नामदेव ने यहां तपस्या की और सभी संगत को प्रेम प्यार व भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर नामदेव सभा के सदस्य जसबीर सिंह, जगतार सिंह, जसपाल सिंह, भोला सिंह, सुखबीर कनेडी, परमजीत उर्फ सोनू, महेंद्र सिंह, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरदीप सिंह सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices