125 Views
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. मीत के कुशल संयोजन में अंग्रेजी विषय परिषद द्वारा ‘स्टडिंग एब्रॉड- ए रोड मैप एण्ड इंग्लिश लैंग्वेज एज फैसिलिटेटर’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रौ. रमेश सोनी ने बताया कि यह व्याख्यान आईआईटी भिलाई से नवतेज सिंह ने दिया। नवतेज सिंह इस महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में स्विटजरलैण्ड के इटीएच रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च के लिए चयनित हैं। विद्यार्थियों को अपने संबोधन में नवदीप सिंह ने विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रियाओं, परीक्षाओं, विदेशी भाषाओं की आवश्यकता, बायोडाटा तैयार करना, डॉक्यूमेंटेशन करना एवं छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान का समुचित लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. कर्मजीत कौर, नीरू, शोभा और निशा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मीत ने सभी का धन्यवाद किया।
Post Views: 83


