Home » हरियाणा » भाषण कला एवं कविता लेखन में चमन भारतीय ने निभाई निर्णायक मंडल की भूमिका

भाषण कला एवं कविता लेखन में चमन भारतीय ने निभाई निर्णायक मंडल की भूमिका

Facebook
Twitter
WhatsApp
139 Views

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के आडिटोरियम में विकसित युवा, विकसित भारत, जिला युवा महोत्सव, जिला प्रशासन सिरसा तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा और राजकीय  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा के तत्वावधान में संयुक्त रूप से मनाया गया। इस जिला युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सहरावत एडीसी, सिरसा और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विजय कुमार कुलगुर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा थे। आज के जिला युवा महोत्सव में भाषण कला एवं कविता लेखन में निर्णायक मंडल की भूमिका का में चमन भारतीय शिक्षाविद ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। अपने निर्णय में भाषण में स्पष्टता, विषय चयन में भावधारा, शब्दों का चयन आत्मविश्वास, विषय के बारे में समझ वहीं कविता में संवेदना, अहसास, भाव धारा, शब्दों का तादात्म्य, लय और विषय की समझ का विशेष ध्यान चमन भारतीय शिक्षाविद द्वारा आज के अपने निर्णय में रखा गया और सभी प्रतिभागियों ने अपनी भाषण कला में सम्प्रेषण का वक्तृत्व कला का ध्यान रखा। वहीं कविता लेखन में लिखावट, लय, संवेदना, भावों का विशेष ध्यान रखा। आज के इस जिला युवा महोत्सव में अन्य निर्णायक मंडल में दलबीर सिंह हिंदी प्रवक्ता, विनोद कुमार प्रवक्ता डिंग डाइट, मीनाक्षी, कुमारी कीर्ति प्रवक्ता रतिया, डा. सुरेंद्र प्रवक्ता रतिया से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। सफल मंच का संचालन रणजीत सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा द्वारा किया गया और इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा के सभी अधिकारी और कर्मचारी तथा विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालय से आए विद्यार्थी और अध्यापक गण भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *