सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवारों के दर्द को समझते हुए उनके परिवार के किसी एक सदस्य को रोजगार प्रदान करने का लिया गया निर्णय सराहनीय है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त, 2025 को सदन में ही कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे पीडि़त परिवार के एक सदस्य को एचकेआरएन के माध्यम से नौकरी दी जाएगी, जोकि इन परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि उस समय जो हरियाणा के निवासी थे, जिनकी मृत्यु दंगों के दौरान चाहे हरियाणा से बाहर हुई हो, उनके आश्रितों को भी सरकार नौकरी देगी। यही नहीं इनको 58 साल की आयु तक नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, जोकि सरकार का साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय है। हाल ही में सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित हुई हैं। रातुसरिया ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर नीतियां बना रही है, ताकि सरकार के सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक किया जा सके।
सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026