सिरसा। ऑल इंडिया मजहबी सिख वैल्फेयर एसोसिएशन ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह (राजा वडिंग) द्वारा पंजाब के तरणतारण में दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपित्त्त दर्ज की है। एसोसिएशन के सोशल एक्टिविस्ट हैप्पी सिंह रंगरेटा ने कहा कि राजा वडिंग द्वारा दिए गए इस विवादित बयान को लेकर एसोसिएशन ने विगत दिवस उनका पुतला जलाकर विरोध जताया था। पुतला जलाने की घटना के बाद राजा वडिंग ने अपने विवादित बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कन्वीनर सविंद्र सिंह गिल ने कहा कि पंजाब के तरणतारण में होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित चुनावी सभा में प्रचार के दौरान स्व. स. बूटा सिंह, जोकि भारत सरकार में गृह मंत्री के पद पर रहे थे, को लेकर जातीय टिप्पणी की, जोकि उनकी औच्छी मानसिकता का परिचायक है। गिल ने कहा कि स्व. स. बूटा सिंह अपने आप में एक सख्शियत थे, उनके उपर इस प्रकार की टीका टिप्पणी करना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजहबी सिख वैल्फेयर एसोसिएशन पंजाब में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में कई कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है, लेकिन राजा वडिंग की इस प्रकार की बचकानी हरकतों से मजहबी सिख व वाल्मीकि समाज में गहरा रोष है। अगर राजा वडिंग की वाणी का रवैया यही रहा और पार्टी ने उनके इस व्यवहार को देखते हुए इस्तीफा नहीं लिया तो आगामी चुनावों में मजहबी सिख व वाल्मीकि समाज कांग्रेस पार्टी से पीछे हट जाएगा। गिल ने कहा कि देशभर में वाल्मीकि व मजहबी सिख समाज बहुत बड़ी आबादी का हिस्सा है। राहुल गांधी की सोच भी समस्त बिरादरियों को साथ लेकर चलने की है। ऐसे में समय रहते राहुल गांधी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो राजा वडिंग जैसे इंसान कांग्रेस पार्टी के लिए घातक साबित हो सकते हंै।
राजा वडिंग अपने पद से तुरंत प्रभाव से दें इस्तीफा: सविंद्र सिंह गिल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026