Home » हरियाणा » सुंदर काण्ड भक्त द्वारा भक्ति की प्राप्ति कर आत्म सौंदर्यवर्धन का दिव्य उद्घोष है: स्वामी विज्ञानानंद

सुंदर काण्ड भक्त द्वारा भक्ति की प्राप्ति कर आत्म सौंदर्यवर्धन का दिव्य उद्घोष है: स्वामी विज्ञानानंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
122 Views

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पुलिस लाइन मंदिर में तीन दिवसीय सुंदर काण्ड कथा शुरू
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन मंदिर में तीन दिवसीय सुंदर काण्ड कथा का आयोजन किया गया, जिसके प्रथम दिवस संस्थान की ओर से दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां अध्यात्म और धर्म का गहरा प्रभाव है। क्योंकि भारतीय आर्यावर्त संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जिसमें धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। भारतीय संस्कृति विश्व को शांति, प्रेम और ज्ञान की राह दिखाने वाली अद्वितीय धरोहर है। भारतीय धर्म विविधता और सहिष्णुता का प्रतीक है। वेद और उपनिषद भारतीय संस्कृति का आधार है। जो जीवन के चार पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को महत्व देता है और आत्मा की मुक्ति के लिए प्रयास करता है। श्री राम नाम भारत के सबसे पवित्र और शक्तिशाली नामों में से एक है। जो भगवान राम के नाम से जुड़ा हुआ है। सुंदर काण्ड श्री रामचरितमानस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भक्त द्वारा भक्ति की प्राप्ति कर आत्म सौंदर्य वर्धन का दिव्य उद्घोष है। स्वामी जी ने कहा कि राम नाम की महिमा अनंत है। यह नाम पापों को नष्ट करने वाला, आत्मा को शुद्ध करने वाला और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला है। राम नाम को भजने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भारत की महिमा भी राम नाम से जुड़ी हुई है, क्योंकि भगवान राम का जन्म भारत में हुआ था और उनकी दिव्य कथा भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। सुंदर काण्ड श्री रामचरितमानस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भक्त हनुमान की यात्रा को विस्तार से बताता है। सुंदर काण्ड में आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है, जो मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सुंदर काण्ड का पापशामक और आत्मा शोधक है। अत: राम नाम भारत की महिमा और सुंदर काण्ड की महानता का संबंध बहुत गहरा है। राम नाम का जाप करने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कार्यक्रम में साध्वी संतोष भारती, विष्णु अर्चना भारती, पूषा भारती और नेहा भारती ने प्रभु भक्ति और राष्ट्र भक्ति के भजन गा कर उपस्थित श्रद्धालुओं का सकारात्मक मार्ग दर्शन किया। एलओ पुलिस लाइन राम कुमार, जुगती राम व पंडित कमल ने कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices