Home » हरियाणा » जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में नाथूसरी कलां के छात्राएं रही प्रथम

जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में नाथूसरी कलां के छात्राएं रही प्रथम

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views

सिरसा। जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की छात्राओं ने दोनों इवेंट जूनियर हरियाणवी ग्रुप डांस और सोलो में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन आर्यन स्कूल में किया जा रहा है, जिसमें ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने जिला स्तर पर भाग लिया। नाथूसरी कलां की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे हरियाणवी नृत्य, लोकगीत, रागनी, नाटक, चित्रकला, लोक वाद्य एवं पारंपरिक खेलों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत से हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की 17 छात्राएं राज्य स्तर पर सिरसा का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन छात्राओं ने जूनियर ग्रुप में ग्रुप डांस में एवं सोलो में छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी सहीराम चाहर एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी हरबंस सिंह एईओ द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के परिश्रम, अनुशासन और हरियाणवी संस्कृति के प्रति प्रेम का परिणाम है। उन्होंने आगे भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया। प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने सभी छात्राओं को राज्य स्तर पर चयन होने पर बधाई दी और कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखना युवा पीढ़ी के हाथ में है। हमें अपनी परंपरा रीति रिवाज आगे आने वाली पीढ़ी तक बचा कर रखना है, जिससे हम एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। टीम इंचार्ज सुलक्षणा सिहाग, सतवीर सिंह व प्राचार्य मिर्जापुर राजेश लाखलान म्यूजिक इंचार्ज हिमांशु, मनोज कुमार सहित निर्णायक मंडल, दलबीर सिंह, सोहन सिंह, संदीप झोरड़, सरिता चौधरी, रामनिवास शास्त्री, रितु, गीता रानी, अंकिता, सुमन, लीलाधर बैनीवाल ने शानदार उपलब्धि पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices