Home » हरियाणा » एक किलो 742 चूरा पोस्त बरामदगी मामले का सप्लायर बेटा पुलिस की पकड़ में,जेल भेजा ।

एक किलो 742 चूरा पोस्त बरामदगी मामले का सप्लायर बेटा पुलिस की पकड़ में,जेल भेजा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
115 Views
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक किलो 742 ग्राम चूरा पोस्त बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को सी ब्लाक सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । गौरतलब है की 30 अगस्त 2025 को एंटी नाकोटिक सेल सिरसा पुलिस टीम ने रानियां बाईपास रोड सिरसा क्षेत्र से नवीन कुमार नाम को एक व्यक्ति को एक किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू कर थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर कर पूछताछ की गई थी । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि उक्त चूरा पोस्त उसके लड़के संदीप कुमार ने लाकर दिया था । उन्होने बताया कि शहर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी संदीप सिंह पुत्र नवीन कुमार निवासी सुभाष बस्ती, सिरसा को काबू कर लिया । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices