Home » हरियाणा » दुकान से नगदी चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी काबू ,एक अन्य कि पहचान ।

दुकान से नगदी चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी काबू ,एक अन्य कि पहचान ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
148 Views
सिरसा……… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र में स्थित एक घर में बनी दुकान के गल्ले से 9300 रूपए की नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक युवक को काबू कर लिया है । इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया की चतरगढ़ पट्टी सिरसा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में ही करियाने की दुकान करता है,और घर में खाना खाने के लिए गया था । इस दौरान दो अज्ञात युवक आए और दुकान में घुसकर गल्ले से 9300 रूपए की नगदी निकाल कर मौका से फरार हो गए । पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी नवीन कुमार उर्फ साहिल पुत्र राकेश कुमार निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा को काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है । सिविल थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices