संस्था अब तक 290 महिलाओं की करवा चुकी है डिलीवरी
सिरसा। मानव सेवा में समर्पित समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति की ओर से अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। संस्था के सचिव संदीप बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं के लिए कोख से गोद तक अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं के कार्ड बनाने से लेकर उनके उपचार तक में समिति पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार संस्था द्वारा शुरू में सेहत हैल्थ कार्ड व स्वस्थ भारत हैल्थ कार्ड बनाया था, जिसके तहत उपचार करवाने वाले लोगों को सभी प्रकार के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। सचिव ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं के लिए संस्था द्वारा कोख से गोद तक हैल्थ कार्ड बनाया जाएगा। यह कार्ड महिला की डिलीवरी के दौरान होने वाली सभी चिकित्सा जांच (अल्ट्रासाऊंड, खून जांच, डिलीवरी खर्च) व अन्य सुविधाओं में काम करेगा। उल्लेखनीय है कि मानव सेवा समिति, जोकि रजि. संस्था है, जिसका गठन 2012 में किया गया था। संस्था द्वारा अब तक इस योजना के तहत 290 महिलाओं की डिलीवरी करवाई जा चुकी है। इस संस्था की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, आप्रेशन करवाना, डिलीवरी करवाना, अन्य सामाजिक व उपचार में सहयोग सहित समाजसेवा के अन्य कार्य भी किए जा रहे हंै।
कोख से गोद तक अभियान के तहत मानव सेवा समिति महिलाओं की करवाएगी डिलीवरी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026