भाई चारा गु्रप, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान व चौ. देवीलाल चिल्ड्रन पार्क कमेटी सदस्यों ने उठाए मुद्दे
सिरसा। शहर के पंचायत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में भाईचारा गु्रप, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान एवं चौ. देवीलाल चिल्ड्रन पार्क (आटो मार्किट, रोड) की ओर से वार्ड नंबर-10 निवासी एडवोकेट ओमप्रकाश अरोड़ा, सूबेदार राजेंद्र ढाका, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रजनीश बांसल एडवोकेट, सतपाल पूनियां समाज सेवक, अविनाश शर्मा, सुरेश कुमार, रामकुमार ढिल्लों सहित अन्य समाजसेवियों ने वार्ड के अनेक मुद्दे जोर-शोर से उठाए। निवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में सतनाम चौक से लेकर केंद्रीय विद्यालय-2 तक की सडक़ खस्ताहाल में चौड़ाई में कम है, उसे और चौड़ा किया जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग की बिना अनुमति के सडक़ किनारे विद्युत पोल लगाए जा रहे हंै। सडक़ को और संकरा किया जा रहा है, अतिक्रमण का रोका जाए।
उन्होंने बताया कि कंगनपुर रोड पर खम्बे तया ट्रांसफार्मर सडक़ के किनारे तक लगाए जा रहे हैं, इन्हें हटाया जाए तथा वार्ड की गलियों में नए विद्युत पोल लगा दिये गए, किन्तु पुराने पोल नहीं हटाये जा रहे। इसके साथ-साथ गलियों में बिजली की तारें लटकी हुई है, उन्हें ठीक किया जाए। वार्डवासियों ने बताया कि कंगनपुर रोड पर सीवर मेन लाईन की सफाई बीच में ही छोड़ दी गई। गलियों में कई जगह सीवरेज लीकेज है, जिसके कारण पेयजल सप्लाई में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गलियों के सीवर के चैंबर के ढक्कन टूटे पड़े हैं, इन्हें बदला जाए। सीवर लाइन की सफाई करने उपरान्त निकाली गई गाद चैम्बर के पास ही डाल दी जाती है, उसे उठाया नहीं जाता, जिस कारण गाद पुन: सीवर में चली जाती है। सतनाम सिंह चौक से बेगू रोड पर पक्के नाले बरसाती पानी को निकालने के लिये बनाए गए थे, लेकिन इन खालों पर अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण पानी सडक़ पर ही खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि गलियों के आवारा कुते विचरण करन बच्चों को काट रहे हैं। इन्हें तुरन्त पकड़ा जाए व जो कुत्त्ते काट रहे हैं, उन्हें नियमानुसार कहीं दूर छोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त आवारा सांड घूम रहे हैं, जो कई बार लड़ते हुए लोगों के घरों में घुसकन नुकसान पहुंचाते हंै। कंगनपुर रोड पर सब्जी की रेहड़ी व दुकानदारों ने रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, इसे हटाया जाए। महाराणा प्रताप चौक से लेकर कंगनपुर फाटक तक व फाटक से लेकर कंगनपुर गांव तक की सडक़ का सुधार किया जाए। ऑटो मार्किट में रुद्रा मोटर्स से लेकर चौ. देवीलाल पार्क रोड तक मिलाने वाली सडक़ टूटी पड़ी है, उसे तुरंत बनवाया जाए।
दिशा की बैठक में वार्ड 10 के बाशिंदों ने जोर-शोर से उठाए वार्ड के मुद्दे
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026