Home » हरियाणा » तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने मनाया गुरु नानक देव का 556वां सालाना गुरुपर्व

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने मनाया गुरु नानक देव का 556वां सालाना गुरुपर्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
119 Views

सिरसा। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने गुरु नानक देव का 556वां सालाना गुरुपर्व हर्षोल्लास से मनाया। सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने बताया कि पूर्व चेयरमैन रीना सेठी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। तृप्ता चिटकारा ने सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। रीना सेठी ने शिव चौक पर गौ माता मंदिर के पास सोसायटी की ओर से लगाई गई स्टॉल में शिरकत की और गुरु नानक देव जी की प्रतिमा के आगे ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद संगत को प्रसाद वितरण किया गया। रीना सेठी ने बताया कि गुरु नानक देव जयंती जिसको हम प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं, ने संसार को मानवता शांति और आपसी प्रेम भाई चारे का प्रतीक है। बहन गुरदेव कौर ने कहा कि गुरुजी कहते थे न कोई हिंदु न कोई मुस्लमान सब मनुष्य एक समान। बलविंद्र कौर ने भी गुरु नानक देव जी के बारे में विस्तार से बताया कि जिसमें सच्चा भाव है, वही सच्चा धार्मिक है। मीना जैन ने बाबा जी के बारे में बताया कि सच्ची कमाई करो, मेहनत करो और बांट कर खाओ। तृप्ता चिटकारा ने कहा कि आज भी गुरु नानक देव जी के उपदेश जीवन को नया अर्थ, नया दृष्टि कोण और नई दिशा प्रदान करते हैं। पूर्व चेयरैन रीना सेठी ने संस्था के सदस्यों को गुरु पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर वीरपाल कौर, वीना कक्कड़, सुमन, मोनिका जैन, कपिल कम्बोज, गुरसेवक, बलविंद्र खंब, मयंक बतरा, भूषण मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *